खैरलांजी: रामपायली पुलिस ने चूल्हे पर पक रही 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को दबोचा
अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ बालाघाट पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत रामपायली पुलिस ने ग्राम बिटोड़ी में दबिश देकर अवैध रूप से बनाई जा रही 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है