तिजारा: भिवाड़ी में भारतीय योग संस्थान की तीसरी योग कक्षा एवं मोटापा रोग निवारण शिविर का हुआ उद्घाटन
Tijara, Alwar | Aug 2, 2026 भिवाड़ी की कोणार्क सोसाइटी में रविवार सुबह 7:00 बजे भारतीय योग संस्थान की इस वर्ष की तीसरी योग कक्षा का भव्य उद्घाटन हुआ। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय प्रधान देशराज गुप्ता के निर्देशानुसार तथा योग साधना विभाग अध्यक्ष शीला चौहान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान में चल रहे मोटापा रोग निवारण शिविर से हुई।