मुरैना जिला अस्पताल में हंगामा, स्टाफ नर्स पर अभद्रता का आरोप
ड्रिप बदलने की मांग पर परिजनों से विवाद, मोबाइल छीनने और ग्लूकोज की बोतल फेंकने का आरोप
मध्य प्रदेश के मुरैना जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में मरीज के परिजनों और ऑन-ड्यूटी स्टाफ नर्स के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि मरीज के परिजनों द्वारा ड्रिप बदलने का अनुरोध किए जाने पर स्टाफ नर्स ने अभद्र व्यवहार किया। परिजनों का दावा है कि नर्स ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की और गुस्से में ग्लूकोज की बोतल भी फेंक दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों के प्रति व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की जा रही है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
#Morena #MadhyaPradesh #DistrictHospital #ViralVideo #HospitalNews #MedicalWard #BreakingNews #MPNews #Healthcare #SocialMedia #TrendingNews #MorenaNews #ChambalTimes #ViralVideos #Reelsviral
Agra, Agra | Jun 20, 2026