बैतूल नगर: कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण, कार्यालयीन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार सुबह 10 बजे के लगभग कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के 12, खाद्य विभाग के 3 तथा कोषालय के 3 कर्मचारी प्रातः 10 बजे के बाद भी अनुपस्थित पाए गए। इस पर कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दि