मुरैना नगर: उषा आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में दिया आवेदन
मुरैना में आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने प्रोत्साहन राशि के भुगतान से लेकर मानदेय वृद्धि तक कई मुद्दों पर जल्द जल्द समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवेदन दिया है वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।