लखीसराय: विछवे गांव सहित जिले के 3 जगहों से उत्पाद पुलिस ने नशे की हालत में 5 लोगों को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा शनिवार की अपराह्न 3:13 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक चानन थाना क्षेत्र के विछवे गांव से सिंगारपुर के रविंद्र कुमार एवं विवेक के जितेंद्र कुमार को, कवैया थाना क्षेत्र के गौशाला गली से इसी मोहल्ला के विक्रम कुमार को एवं इसी थाना क्षेत्र के जोड़ा मंदिर से आशीष कुमार एवं कवैया के संजय कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया.