लखीसराय: शहर के नया बाजार गौशाला गली में चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया
शहर के नया बाजार गौशाला गली स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय में शनिवार की दोपहर 1:35 पर शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विकास कुमार के द्वारा की गई। शोकसभा में शहर के प्रसिद्ध व्यक्ति विजय सिंघानिया के तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित की गई। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।