लखीसराय: हलसी थाना क्षेत्र के महुआडीह मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
हलसी थाना क्षेत्र के महुआडीह सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बेहतर उपचार हेतु शनिवार की दोपहर 12:50 पर सदर अस्पताल लाया गया। जहां घायल युवक का उपचार किया गया। युवक की पहचान जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सबलबीघा गांव निवासी अरविंद ठाकुर के पुत्र मोहित कुमार के रूप में की गई।