लखीसराय: गोड्डी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला को मारपीट कर किया गया घायल, अस्पताल में उपचार जारी
लखीसराय जिले के किऊल थाना क्षेत्र के गोड्डी गांव में जमीनी विवाद में एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया जिसे उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु शनिवार के दोपहर 1:25 पर सदर अस्पताल लाया गया। जहां महिला का उपचार किया गया। घायल महिला की पहचान किऊल थाना क्षेत्र के गोड्डी गांव निवासी मुनेश्वर तांती की पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई।