लखीसराय: भलुई गांव में चोरी के आरोप में एक महिला के साथ की गई मारपीट, अस्पताल में उपचार जारी
लखीसराय जिले के चना थाना क्षेत्र के भलुई गांव में चोरी के आरोप में एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसे उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु शनिवार के दोपहर 1 05 मिनट पर सदर अस्पताल लाया गया। जहां घायल महिला का उपचार किया गया। महिला की पहचान चानन थाना क्षेत्र के भलुई नया टोला निवासी विनोद तुरी की पत्नी के रूप में की गई।