लखीसराय: सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई टक्कर, बाइक सवार दोनों युवक घायल
सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसे बेहतर उपचार हेतु उनके परिजनों के द्वारा शनिवार की दोपहर 12:25 पर सदर अस्पताल लाया गया। जहां घायलों का उपचार जारी है। घायलों की पहचान सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के चननियां गांव निवासी कन्हैया पासवान एवं सचिन कुमार के रूप में की गई।