मुरैना - कैलारस में जलभराव की समस्या को लेकर माकपा ने किया नगर पालिका का घेराव
कैलारस में हुई अतिवृष्टि के बाद नगर का बाजार जलमग्न हो गया, जिससे दुकानों और आवासीय क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को भारी नुकसान हुआ।
जल निकासी की समुचित व्यवस्था, नुकसान का सर्वे और पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में लोगों ने नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर.पी. जगनेरिया को ज्ञापन सौंपकर पोस्ट ऑफिस से कालीपुरम होते हुए नदी तक बड़ा नाला बनाने और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। सीएमओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
माकपा नेता अशोक तिवारी ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा।