मुरैना जिले की सभी छह विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी ने घोषित की नई कार्यकारिणी
आम आदमी पार्टी ने मुरैना जिले की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में नई कार्यकारिणी घोषित की है। प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर की ओर से नियुक्तियों की घोषणा की गई।
मुरैना विधानसभा में आशीष गुप्ता, अंबाह में जितेंद्र सखवार, दिमनी में सुग्रीव तोमर, सुमावली में रणवीर सिकरवार, जौरा में मोहन पटेल धाकड़ और सबलगढ़ में सुशील अवस्थी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, सभी विधानसभाओं में संगठन मंत्रियों समेत कुल 188 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंह कुशवाह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।