खरसिया: रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर, डॉक्टरों ने उसकी जान बचाई
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की टीम ने 46 वर्षीय महिला के पेट से करीब 8 किलोग्राम का विशाल फाइब्रॉएड ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला। जटिल और हाई-रिस्क सर्जरी में तीन विभागों की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।