नागौर: नागौर शहर में चिकित्सा एवं खाद्य विभाग ने शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कई दुकानों से लिए सैंपल
Nagaur, Nagaur | Oct 27, 2024 नागौर शहर में रविवार को चिकित्सा विभाग एवं खाद्य विभाग की और से शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की दूकानों पर कारवाई की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जुगल किशोर सैनी ने बताया कि जिले भर में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य पदार्थो के सैंपल लिए गए।