नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन व बीएसएफ के जवानों ने कस्बे में निकाला फ्लैग मार्च
Nagaur, Nagaur | Oct 27, 2024 नागौर जिले के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार को पुलिस प्रशासन व बीएसएफ के जवानों ने खींवसर कस्बे में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जवान व बीएसएफ के जवान मौजूद रहे।