नागौर: कोतवाली थाने में नाबालिग से जबरन शादी करवाने व बालिग होने पर गौना करवाने के लिए ब्लैकमेल करने का मामला हुआ दर्ज
Nagaur, Nagaur | Oct 27, 2024 नागौर के कोतवाली थाने मे रविवार को नाबालिग अवस्था मे जबरन शादी करवाने व बालिग होने पर गौना करवाने के लिए ब्लैकमेल करने को मामला दर्ज हुआ। इस दौरान पीड़ित ने अपने रिपोर्ट मे बताया कि उसकी शादी नाबालिग अवस्था मे ही जबरदस्ती बंद कमरे मे करवा दी गई और अब गौना करने के लिए उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है पीड़ित ने कोतवाली थाने में दस जनो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।