नागौर: जयपुर में नागौर के भाजपा नेता व डेगाना के पूर्व विधायक रिछपालसिंह मिर्धा ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
Nagaur, Nagaur | Oct 27, 2024 नागौर के भारतीय जनता पार्टी के नेता व डेगाना के पूर्व विधायक रिछपालसिंह मिर्धा ने जयपुर मे रविवार को राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा नेता रिछपालसिंह मिर्धा ने मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष को खींवसर उपचुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा दिलाया।