चौसा: पुलिस ने कृतपुरा मेन रोड से 70 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Chausa, Buxar | Apr 6, 2026 बक्सर के मुफ्फसिल पुलिस ने गुप्त सूचना पर कृतपुरा मेन रोड पर भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार एवं सोमवार की दरमियानी मध्य रात्रि में कृतपुरा गांव में छापेमारी की और बिना नम्बर की एक अपाचे मोटरसाईकिल से 70 लीटर अंग्रेजी शराब की शीशियां बरामद कीं। वही दो तस्करों की शराब के साथ गिरफ्तारी की गई है।