लातेहार: डीसी-एसपी ने नक्सल हिंसा में मारे गए गंगा उरांव की पत्नी को मदद व जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया
वर्ष 2023 में नक्सल हिंसा का शिकार हुए गारू प्रखंड के पंडरा गांव निवासी गंगा उरांव की पत्नी मुनफी देवी ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे लातेहार प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, ज्ञात हो कि 18 मार्च 2023 को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के तीन सदस्यों ने हथियार के बल पर गंगा उरांव का अपहरण कर गोपखार के बरसाती नाला में ले जाकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से उनकी