हरिद्वार: 3 साल बाद फिर शुरू हुआ पुलों का रंग रोगन, बदलेगी हरकीपौड़ी और आसपास के क्षेत्रों की सूरत
हरकीपौड़ी के आसपास स्थित तमाम पुलों पर रंग रोगन का कार्य शुरू हो गया है। 3 साल बाद यह कार्य शुरू हुआ है। तमाम विभाग पुलों को नया रंग देने में जुटे हुए हैं। 2021 में आयोजित महाकुंभ में इन पुलों का रंग रोगन हुआ था। इसके बाद अब एक बार फिर सभी पुलों को सजाया जा रहा है। जिससे हरिद्वार की नई सूरत सामने आएगी।