हरिद्वार: घर से बिना बताए गए नाबालिग को रानीपुर पुलिस ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन से किया सकुशल बरामद, लोगों ने किया पुलिस का स्वागत
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटों में घर से बिना बताए गए नाबालिग को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला है। मंगलवार को नाबालिग के पिता ने रानीपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र बिना बताए चला गया है। कॉल डिटेल निकलवा कर नाबालिग को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। लोगों ने पुलिस का स्वागत किया