हरिद्वार: शिवधाम कॉलोनी तिराहा के पास से ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा एक शराब तस्कर
बुधवार शाम ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शिवधाम कॉलोनी तिराहा के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब तस्कर पहले भी अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया है। ज्वालापुर पुलिस ने इसके कब्जे से 51 पव्वे देशी शराब के बरामद किए हैं। आरोपी नकुल के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी हुई है।