हरिद्वार: बुधवार देर रात तक जारी रही पूर्व DFO और IFS अधिकारी किशनचंद के गोविंदपुरी स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय यानी ED टीम की छापेमारी पूर्व DFO और IFS अधिकारी रहे किशनचंद के गोविंदपुरी स्थित आवास पर बुधवार देर रात तक जारी रही। प्रवर्तन निदेशालय की टीम आरोपी किशनचंद के घर के तमाम दस्तावेजों और कमरों को खंगाल रही है। मीडिया से पूरे मामले में दूरी बनाई गई है। वहीं ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की टीम को भी सुरक्षा के चलते आवास के बाहर तैनात कर दिया गया है।