हरिद्वार: थाना पथरी परिसर पहुंच एसपी देहात स्वप्न कुमार सिंह ने किया वार्षिक निरीक्षण, साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
थाना पथरी परिसर पहुंच कर एसपी देहात स्वप्न कुमार सिंह ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस मौके पर सेरीमोनियल गारद ने उन्हें सलामी दी। यहां पहुंच कर एसपी देहात ने साफ सफाई दुरुस्त करने के साथ तमाम लंबित मामलों के निस्तारण के आदेश दिए। इस मौके पर उन्होंने थाना परिसर में मौजूद पुलिस मेस में खाना भी खाया। वार्षिक निरीक्षण में सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल भी मौजूद रहीं।