हरिद्वार: नंद विहार कॉलोनी स्थित पूर्व आईएफएस किशन चंद के घर ईडी की टीम ने की छापेमारी, 12 घंटे से लगातार चल रही है पूछताछ
हरिद्वार की नंद विहार कॉलोनी स्थित पूर्व आईएफएस किशन चंद के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीम सुबह सात बजे किशनचंद के घर पर छापेमारी करने घुसी थी और अभी भी ईडी के अधिकारी घर में मौजूद सदस्यों से पूछताछ कर रहें और 12 घंटे से लगातार आवश्यक दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। आपको बता दे कि पूर्व आईएफएस किशनचन्द पर आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच रही है।