🚒 फायर स्टेशन देहरादून | शिखर फॉल में सफल रेस्क्यू अभियान 🚒
शिखर फॉल क्षेत्र में एक व्यक्ति के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन देहरादून की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
फायर सर्विस कर्मियों ने आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों एवं तकनीक का उपयोग करते हुए खाई में गिरे व्यक्ति तक सुरक्षित पहुँच बनाई तथा उसे सकुशल बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता प्रदान की।
🔥 मुश्किल हालात में त्वरित कार्रवाई, सुरक्षित रेस्क्यू—यही हमारी प्राथमिकता। 🚒
#uttarakhandfireservice
#firefighters
#rescue
#uttarakhand
Dehradun, Dehradun | Sep 13, 2026