धरियावद: भाजपा ने बागी निर्दलीय प्रत्याशियों को मनाया, नामांकन वापस लेकर पार्टी हित में दिया समर्थन
नगर पालिका चुनाव में भाजपा के लिए चुनौती बने बागी एवं निर्दलीय उम्मीदवारों को आखिरकार पार्टी नेतृत्व ने मना लिया। टिकट वितरण से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों को मनाने के लिए पार्टी के शीर्ष एवं स्थानीय नेतृत्व द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। नामांकन वापसी के अंतिम दिन पार्टी नेताओं की समझाइश और लगातार संपर्क