मंझनपुर: SDM के आदेश की अनदेखी, गरीब की पुश्तैनी जमीन पर दबंगों का कब्जा, बेहनपुरवा के पीड़ित ने SP से न्याय की गुहार लगाई
थाना कौशाम्बी के बेहनपुरवा, कोसम इनाम गांव में एक गरीब व्यक्ति की पुश्तैनी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मामले की शिकायत पीड़ित संतलाल ने उपजिलाधिकारी मंझनपुर से की, जिस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने थाना कौशाम्बी के प्रभारी निरीक्षक को अवैध निर्माण तत्काल रुकवाने का स्पष्ट आदेश जारी किया था।