मंझनपुर: एसपी ने मंझनपुर में जनता की सुनवाई की, 30 से अधिक शिकायतें सुनीं, कई का मौके पर निस्तारण किया
कौशाम्बी जनपद के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। करारी, महेवाघाट, पश्चिम शरीरा, कोखराज, सैनी और सराय अकिल सहित कई थानों से आए पीड़ितों ने अपनी व्यथा पुलिस कप्तान के समक्ष रखी।