नानपारा: रूपईडीहा बार्डर से एसएसबी ने 15 बोरी प्रतिबंधित लहसुन के साथ एक को गिरफ्तार किया, कस्टम को सुपुर्द
एसएसबी की 42वीं वाहिनी की शिवपुरा बीओपी के जवानों ने रात्रि गस्त के दौरान तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में ले जाया जा रहा 4 कुंतल 20 किलो चाइनीज लहसुन बरामद करने में सफलता अर्जित की है। एल जानकारी देते हुए 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन की तस्करी का संज्ञान लेते हुए जवानों को हिदायत देकर सतर्क किया गया।