नानपारा: सुजौली थाने की पुलिस ने घोसियाना मोड़ के पास 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार, केस दर्ज
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुजौली थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रामलाल पुत्र जोखन निवासी बिसून टांडा को कांस्टेबल मनीष यादव अमरजीत यादव ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर आबकारी अधिनियम का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।