जोशियाड़ा: जनपद उत्तरकाशी के सभी विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हुई
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना आज 8 बजे से शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई है। विभिन्न मतगणना केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संबंधित अधिकारी मतगणना प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।जनपद के सभी विकासखंडों में कुल 521 ग्रामपंचायतें, 206 क्षेत्र पंचायत तथा 28 जिला पंचायत सीटें हैं जिसके लिए 80 टेबल मतगणना हेतु आबंटित की गई है।