जोशियाड़ा: गंगा व यमुना नदी को निर्मल बनाए रखने के लिए सीवेज प्रबंधन की डीपीआर जल्द तैयार की जाएगी: डीएम प्रशांत आर्य
शुक्रवार शाम 4 बजे डीएम प्रशांत आर्य ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति की बैठक ली। डीएम आर्य ने गंगा एवं यमुना नदी को निर्मल बनाए रखने के लिए जनपद में सीवेज प्रबंधन के लिए प्रस्तावित योजनाओं के लिए डीपीआर तैयार करने का कार्य तत्परता संपन्न करने के निर्देश दिए। साथ ही गंगोत्री धाम में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन मानकों के तहत अनुपाल करने को कहा।