जोशियाड़ा: गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए बहाल, प्रशासन ने लोगों से की अपील- सावधानी से करें यात्रा
उत्तरकाशी में नेताला के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुआ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अब यातायात के लिए पूरी तरह से सुचारु कर दिया गया है। लगातार मलबा हटाने का कार्य जारी रहने के बाद आखिरकार सड़क को क्लियर कर दिया गया है, जिससे अब गंगोत्री धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को राहत मिली है।