मड़ावरा: युवती ने प्रेमी संग मंदिर में की शादी, थाने पहुंचकर मांगी सुरक्षा
थाना नाराहट क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने थाना मड़ावरा क्षेत्र के बम्होरी कलां निवासी अपने प्रेमी के साथ थाना मड़ावरा क्षेत्र के एक प्रसिद्ध मंदिर में विवाह कर लिया। विवाह के बाद युवती बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मड़ावरा थाने पहुंची और अपने माता-पिता से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले में जांच शुरू कर दी।