कांके: करम टोली में आदिवासी संगठनों ने सूर्या हांसदा की हत्या के खिलाफ राजभवन मार्च का किया ऐलान
Kanke, Ranchi | Aug 19, 2025 करम टोली में मंगलवार शाम करीब चार बजे बैठक कर आदिवासी संगठनों ने सूर्या हांसदा की हत्या के खिलाफ राजभवन मार्च करने का ऐलान किया है। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने कहा कि सूर्या हांसदा एक सामाजिक और राजनीतिक व्यक्ति थे जो कि समाज के हित में काम करते थे, चार बार से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार थे और राज्य सरकार के गैर कानूनी काम के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।