प्रेस विज्ञप्ति
मद्य निषेध विभाग, नालंदा सह भारत स्काउट और गाइड नालंदा के तत्वावधान में आज जिले में शराबबंदी एवं नशा मुक्ति के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य प्रभात फेरी एवं जन- जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे किया गया। रैली में मद्य निषेध विभागीय पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के स्काउट, गाइड, स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो", "शराब से दूरी, परिवार में खुशहाली" तथा "नशा मुक्त बिहार, स्वस्थ बिहार" जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। मद्य निषेध अधीक्षक श्री लाला अजय कुमार सुमन ने कहा कि नशा हमारे समाज का एक बहुत बड़ा कोढ़ है जो धीरे-धीरे समाज को खोखला कर रही है इससे हमें दूरी बनाने की आवश्यकता है ताकि हम और हमारा समाज सुखमय जीवन व्यतीत कर सके। इतना ही नहीं निरीक्षक नीतीश कुमार ने कहा कि हम सब युवाओं का परम कर्तव्य है कि हम नशा कर रहे लोगों को जागरूक करें ताकि उस परिवार का कल्याण हो सके।
रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहाँ आमजन को बिहार सरकार की मद्य निषेध नीति तथा नशामुक्त समाज के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर भारत स्काउट और गाइड के कोषाध्यक्ष श्री महेश कुमार ने लोगों को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की ।
मद्य निषेध विभाग, नालन्दा के निरीक्षक श्री मुन्ना कुमार एवं श्रीमती पुष्पा कुमारी ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ और बिहार सरकार के मद्य निषेध अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर मध्य निषेध विभाग नालंदा के श्री अनिल कुमार शाह, मनोज कुमार, सुभाष कुमार, जितेंद्र कुमार जबकि भारत स्काउट और गाइड से श्री राजीव नंदन कुमार, समीर कुमार, शशि पाल कुमार, रामाधीन प्रसाद, दीपक कुमार, कुंदन कुमार, अमन कुमार बादल गाइड कैप्टन प्रीति सुमन स्काउट /गाइड धनंजय कुमार, अंकित कुमार सूरज कुमार, सोनी कुमारी एवं निशु कुमारी शामिल रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
11 views | Nalanda, Bihar | Jun 28, 2026