भभुआ: लोहदन गांव स्थित नदी के पास जहरीले जंतु के काटने से युवक हुआ अचेत, सदर अस्पताल में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर
Bhabua, Kaimur | Oct 13, 2024 लोहदन गांव नदी के पास जहरीला जंतु के काटने से एक युवक गंभीर रूप से अचेत हो गया। यह घटना रविवार की दोपहर लगभग 3 बजे की बताई गई है। चांद थाना क्षेत्र के लोहदन गांव के स्वर्गीय लाल बच्चन पासवान के 32 वर्षीय पुत्र अनिल पासवान बताया गया है। परिजनों ने कहा कि युवक अपने गांव के नदी के पास खेत का पटवन करने के लिए गया था। सदर में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया है।