भभुआ: बड़गांव खुर्द से चोरी का सामान और 45.5 किलो गांजा के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Oct 13, 2024 बड़गांव खुर्द से चोरी का सामान व 45.5 किलो गांजा के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आज रविवार को एसपी द्वारा 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि 10 अक्टूबर 2024 को शिक्षक विजय कुमार सिंह द्वारा स्कूल से सामान चोरी होने का प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सामान व गांजा के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।