भभुआ: भभुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने नशे की हालत में पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
Bhabua, Kaimur | Oct 13, 2024 शनिवार की रात 9:00 बजे थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से नशे की हालत में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पूछ-ताछ करने के बाद आरोपियों को रविवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी शिवकुमार चमार, भभुआ बलवंत राम लोहदन, रजत कुमार, दाऊजी कुमार विष्णु शंकर पांडे बताए जाते है।