भभुआ: बेतरी काली माता मंदिर के पास साइकिल और सीएनजी ऑटो के बीच हुई टक्कर में साइकिल सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Oct 13, 2024 बेतरी काली माता मंदिर के पास साइकिल व सीएनजी ऑटो के जोरदार टक्कर में साइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे की बताई गई है। भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी गांव निवासी सुदर्शन पासवान के 26 वर्षीय पुत्र दिनेश पासवान बताया गया है। परिजनों ने बताया कि युवक भभुआ से साइकिल पर सवार होकर अपने गांव के लिए जा रहा था।