भभुआ: अखलासपुर बस स्टैंड के पास शराब के नशे में कार चालक ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर, पुलिस ने कार चालक को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Oct 13, 2024 अखलासपुर बस स्टैंड के पास शराब के नशे में कार चालक ने एक व्यक्ति में टक्कर मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। जो यह घटना रविवार की सुबह 11:30 बजे की बताई गई है। गिरफ्तार चालक भभुआ वार्ड 11 निवासी राजेश कुमार का पुत्र रजनीश राज बताया जाता है। पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि भभुआ से मोहनिया के तरफ जा रहा था।