सुल्तानगंज: मॉडल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक, अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर निगरानी की अपील
कृष्णानंद सूर्यमल मॉडल इंटर स्कूल, सुलतानगंज में बुधवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) तनु कुमारी ने किया। संगोष्ठी में विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति, रुचिपूर्ण शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बी