🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी
स्कूल से घर लौट रहे बच्चों से भरा विक्रम पलटा, 4 बच्चे घायल
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली मोड़ के पास शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रहा विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त विक्रम में एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल बच्चों को विक्रम से बाहर निकाला और घायलों को चायल सीएचसी पहुंचाया।
घायलों में पीयूष, रीतू, आयुष और श्रेया शामिल हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीयूष और रीतू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल रेफर किया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
⚠️ स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल—आखिर बच्चों को ढोने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच कब होगी?
#कौशाम्बी #KaushambiNews #BreakingNews #SchoolVan #RoadAccident #UttarPradesh #HindiNews #TrendingNews #NewsUpdate
Hardoi, Hardoi | Sep 12, 2026