शिक्षक दिवस पर स्कूल में आपस में भिड़े गुरुजी और मैडम, वीडियो वायरल होने पर 5 शिक्षक निलंबित
रोहतास (बिहार): रोहतास जिले के नोखा प्रखंड अंतर्गत चेनकी स्थित उच्च माध्यमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षक दिवस के मौके पर एक शर्मनाक वाकया सामने आया है। बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक और शिक्षिकाएं आपस में ही भिड़ गए। स्कूल परिसर में बच्चों के सामने ही शिक्षकों के बीच जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा कार्यालय ने मामले की संयुक्त जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त पाए गए 5 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अनुशासनहीनता और गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में सभी दोषी शिक्षकों के खिलाफ अलग से भी आरोप-पत्र (चार्जशीट) तैयार किया जाएगा।
Hardoi, Hardoi | Sep 11, 2026