बरहरुवा: बरहरवा नगर पंचायत में कैच द रेन अभियान आयोजित, वर्षा जल संग्रह पर दिया जोर
बरहरवा नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को कैच द रेन" के तहत विभिन्न जागरूकता और कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना और आम जनता को पानी की हर बूंद बचाने के लिए प्रेरित करना है।