सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मुरली निवासी पंकज कुमार सिंह (38) की इलाज के दौरान सिलीगुड़ी के अस्पताल में मौत हो गई। वह छह जून को दुर्घटना में घायल हुए थे। पंकज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से पत्नी अनीता देवी समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है।