नाथनगर: दिनदहाड़े आर्मी जवान के घर धावा: महिला को हथियार के बल पर बंधक बनाकर करीब तीन से चार लाख के जेवर-नकदी लूटे
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गणेशी बाग में गुरुवार को दिन के करीब साढ़े 11 बजे दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक आर्मी जवान के घर में घुसकर सनसनीखेज डकैती की वारदात को अंजाम दिया। तीन से चार की संख्या में अपराधियों ने घर में मौजूद महिला और उसकी नाबालिग बेटी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया।