सहजनवा: सहजनवा चौराहे की ऑनलाइन दुकान में साझेदारी की धोखाधड़ी, पीड़ित गीडा थाने पहुंचा
सहजनवा थाना चौराहे पर साझेदारी में ऑनलाइन दुकान चलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कटाईटीकर निवासी धनंजय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि डेढ़ लाख रुपये निवेश के बाद पार्टनर ने केवल अस्सी हजार रुपये लौटाए और शेष सत्तर हजार देने से इनकार कर दिया। दिए गए दो चेक भी बाउंस हो गए। पीड़ित की तहरीर पर गीडा पुलिस जांच कर रही है।